राजधानी में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जबकि दिनभर हवाएं चल रही हैं। बादलों के कारण मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।