फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में मजदूर ने बाग में फंदा लगाकर दी जान

शाहपुर गोड़वा निवासी मजदूर राजेश (45) का शव सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे घर से करीब सौ मीटर दूर प्रदीप की बाग में रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। चरवाहों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक, राजेश शराब पीने का आदी था। परिवार में पत्नी बिट्टो, बेटा कैलाश और तीन अविवाहित बेटियां ममता, विनीता व राखी हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पत्नी बिट्टो के अनुसार, राजेश सुबह घर से निकले थे। दोपहर करीब 12 बजे नशे की हालत में घर लौटे और खाना खाने के बाद दोबारा बाहर चले गए। रिश्तेदारों ने बताया कि राजेश के पास सात बीघा जमीन थी, जिसमें शराब की लत के चलते छह बीघा जमीन बिक गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें