फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का पोस्टर, इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर उनके खिलाफ पोस्टर लगाया गया। पोस्टर में ज्ञानेश कुमार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की गई है। साथ ही पोस्टर में उनके साथ देने वालों पर भी मुकदमा दर्ज करने की बात लिखी गई है। पोस्टर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वी जोन के प्रभारी हसीब खान की ओर से लगवाए जाने की बात कही गई है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध दर्ज करा रही है और उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और हालिया निर्णयों को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने आंतरिक विचार-विमर्श में अलग-अलग राय और टिप्पणियों को सामान्य प्रक्रिया बताया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें