राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, सिटी स्टेशन के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को नादरगंज स्थित प्रिंटिंग प्रेस का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रिंटिंग की प्रक्रिया को करीब से देखा और अखबार व अन्य सामग्री के मुद्रण से जुड़ी जानकारी हासिल की। छात्रों ने प्रेस में मशीनों के संचालन और प्रिंटिंग के विभिन्न चरणों को समझा। शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी भी मिलती है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।