फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में बायोमीट्रिक के लिए बुलाया, साइट बंद होने पर भड़के छात्र

छात्रवृत्ति के लिए बायोमीट्रिक सत्यापन कराने पहुंचे लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब सत्यापन की साइट बंद हो गई। इससे नाराज छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रवृत्ति के लिए 16 और 17 नवंबर को बायोमीट्रिक सत्यापन का शेड्यूल जारी किया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्र सत्यापन कराने पहुंचे, लेकिन साइट बंद होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इससे छात्रों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में कुलसचिव ने छात्रों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्र शांत हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें