बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल के चलते हजरतगंज स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार को ताला लटका रहा। बैंक के गेट पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स का बैनर लगाया गया। बैंक बंद होने के कारण ग्राहक और कर्मचारी बाहर नजर आए। गेट पर कैश से जुड़े कर्मचारी भी बैठे रहे और बैंक खुलने का इंतजार करते दिखे। हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।