विकास भवन के तीसरे तल की बिजली करीब 20 मिनट से गुल है। इस वजह से कार्यालयों में काम ठप हो गया। प्रोबेशन विभाग के कार्यालय में कंप्यूटर बंद हो जाने से पेंशन की जानकारी करने पहुंची निराश्रित महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेंशन का पता चल नहीं सका। गर्मी से हाल बेहाल हो गया। कर्मचारी कार्यालय के बाहर टहलते दिखे। कुछ कागज के पंखे से हवा करते दिखे।।