फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लोहिया संस्थान और अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर

अमर उजाला फाउंडेशन और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के संयुक्त प्रयास से बृहस्पतिवार को संस्थान के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संस्थान के चिकित्सकों, कर्मचारियों और अन्य स्टाफ ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जहां बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स में रक्तदान किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समय पर रक्त उपलब्ध होने से गंभीर मरीजों के उपचार में काफी मदद मिलती है। शिविर में कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. भुवन चंद्र तिवारी, ब्लड एवं ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सुब्रत चंद्रा समेत संस्थान के कई चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें