फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लग्जरी सफारी में गांजे की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार; 12.750 किलो गांजा बरामद

लग्जरी टाटा सफारी से गांजे की सप्लाई करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के दो सदस्यों को नगराम पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, नगराम-गंगागंज मार्ग पर शिवपुरा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान काले रंग की सफारी को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में बोरी के अंदर छिपाकर रखा 12.750 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सचिन सिंह (32), निवासी बाराबंकी और हाल पता गोसाईगंज, तथा सत्यम सिंह (20), निवासी तमोरिया, नगराम के रूप में हुई। इनके पास से तीन मोबाइल, 3,100 रुपये और पीली धातु की चेन भी बरामद हुई। वाहन समेत कुल बरामदगी करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह गोंडा के जरवल और आसपास के इलाकों से गांजा खरीदकर सफारी से लाता था। इसके बाद लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जाती थी। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें