अनजान व्यक्ति को बाइक पर लिफ्ट देना कुर्सी थाना क्षेत्र के गंगोली निवासी रईस को भारी पड़ गया। बाइक पर पीछे बैठे शातिर ने बातचीत में उलझाकर उनकी जेब से 40 हजार रुपये पार कर दिए। फूलबाग के पास गणपति होटल के सामने आरोपी को उतारने के बाद रईस को रुपये चोरी होने का पता चला। पीड़ित के मुताबिक, 40 हजार रुपये उनकी जीवनभर की बचत थी। वह इसे अलीगंज स्थित डाकघर में जमा करने जा रहे थे। रास्ते में एक अनजान व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी तो उन्होंने उसे बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद आरोपी उतर गया। उसके जाने के बाद रईस ने जेब देखी तो वह कटी हुई मिली और रुपये गायब थे। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।