लखनऊ के अलीगंज के कपूरथला स्थित रिदया प्लाजा में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर की सूचना पर छापेमारी की है। मौके पर पुलिस के साथ साइबर क्राइम सेल की टीम भी मौजूद है। यहां पर सुबह 7 बजे से अलीगंज पुलिस और साइबर क्राइम की टीम लगातार पड़ताल कर रही है। पुलिस कॉल सेंटर के अंदर रखे कंप्यूटर और दस्तावेज खंगाल रही है।