फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कैलाश हॉस्टल में देर रात तक प्रदर्शन के बाद कुलपति पहुंचे, छात्र-छात्राओं से जानेंगे समस्याएं

लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार देर रात करीब दो बजे तक कैलाश हॉस्टल की छात्राओं ने प्रदर्शन किया। इसके अगले दिन गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में स्थिति शांत बनी हुई है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी प्रशासनिक टीम के साथ कैलाश हॉस्टल और न्यू कैंपस स्थित भाभा हॉस्टल का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी लेंगे। बुधवार को कैलाश हॉस्टल की छात्राओं ने खाने की गुणवत्ता में सुधार समेत अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था। कुलपति के दौरे के दौरान इन मुद्दों पर भी छात्राओं से बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें