इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ डिस्ट्रिक्ट 312 की महिलाओं ने मंगलवार को जियामऊ स्थित उम्मीद वृद्धाश्रम में बुजुर्गों और निराश्रित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फल और मिठाई वितरित की और दवाएं भी उपलब्ध कराईं। क्लब की ओर से वृद्धाश्रम को तेल, नमक, दाल, चावल समेत अन्य खाद्य सामग्री भी दी गई। इस दौरान क्लब की महिलाओं ने बुजुर्गों के साथ भजन गाए और उनके साथ समय बिताया।