लखनऊ विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी हैप्पी थिंकिंग लेबोरेटरी की मुस्कान फिर से लौट रही है। इसे नए सिरे से सक्रिय किया जा रहा है। वर्ष 2020 में स्थापित इस लैब के संचालन की जिम्मेदारी मनोविज्ञान विभाग को दी गई है। लैब के जरिये विद्यार्थियों और शोधार्थियों की मानसिक एवं भावनात्मक स्थिति का आकलन करने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में काम किया जाएगा। वर्ष 2023 से इस लैब के संचालन में सुस्ती आ गई थी।