फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर, राहत के लिए आगे आए छात्र और सामाजिक संगठन

गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से फैजुल्लागंज का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है। कई इलाकों में घरों के अंदर तक पानी पहुंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुरुआती दौर में प्रशासन और शासन की ओर से राहत कार्य चलाया गया, लेकिन अब स्थानीय हालात को देखते हुए सामाजिक संगठन और छात्र भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। रविवार को शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के छात्रों और अन्य सहयोगियों ने करीब 200 लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर फैजुल्लागंज पहुंचकर जरूरतमंदों तक सामान पहुंचाया। टीम ने पानी में फंसे लोगों तक पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की और कई परिवारों की मदद की। इसके अलावा राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी अपने स्तर पर राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं। बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में नावों की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन कई जगह नाव एक स्थान पर खड़ी होने के कारण जरूरतमंदों तक समय पर नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में लोग पानी के बीच से होकर मुख्य सड़क तक आने को मजबूर हैं। कुछ लोगों ने जुगाड़ से अपने लिए अस्थायी साधन तैयार किए हैं, जिन पर गृहस्थी का सामान लादकर वे सुरक्षित स्थानों तक पहुंच रहे हैं। बाढ़ के बीच राहत कार्य में प्रशासन के साथ-साथ छात्रों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों की भागीदारी से प्रभावित परिवारों को कुछ राहत मिल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें