फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चिनहट के प्रसिद्ध छोहरिया माता मंदिर पर छठ महापर्व की धूम, अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य

चिनहट स्थित प्रसिद्ध छोहरिया माता मंदिर पर रविवार शाम छठ महापर्व की भव्य छटा देखने को मिली। महापर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्रती महिलाएं एकत्रित हुईं। पारंपरिक रीति-रिवाज और पूरी श्रद्धा के साथ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। छठ महापर्व के अवसर पर मंदिर समिति की ओर से पूजा देखने पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं, मंदिर परिसर द्वारा छठ घाट पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। छठी मैया के गीतों से पूरा घाट भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन महाव्रत के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया, जबकि चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही व्रत का पारण किया जाएगा। छठ पूजा को लेकर चिनहट के विभिन्न मंदिरों और पूजा स्थलों पर घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह, उल्लास और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें