चौक स्थित खुनखुन जी पीजी कॉलेज ग्राउंड में कोलकाता स्वर्णकार कल्याणार्थ समिति की ओर से आयोजित चौक सार्वजनिक श्रीश्री दुर्गा पूजा में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। पंडाल में श्रद्धालु पहुंचकर मां के दर्शन कर रहे हैं और विधि-विधान से पूजा में शामिल हो रहे हैं। पूजा आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।