फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया परिवार, 150 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री

फैजुल्लागंज में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए एक परिवार ने पहल की। जेहटा माल रोड, हयात नगर स्थित परिवार के मुखिया ने अपनी पत्नी से कहा कि बाढ़ में फंसे परिवारों की मदद के लिए उन्हें भी आगे आना चाहिए। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य राहत सामग्री लेकर लोगों की मदद के लिए निकल पड़े। परिवार ने फैजुल्लागंज में करीब 150 बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर खाने-पीने का सामान और अन्य जरूरी राहत सामग्री वितरित की। पानी में फंसे लोगों के बीच पहुंचकर उन्होंने जरूरतमंदों की मदद की। परिवार के सदस्यों ने कहा कि इंसानियत और भाईचारे से बड़ा कोई धर्म नहीं है। मुश्किल की इस घड़ी में यह नहीं सोचना चाहिए कि सामने वाला हिंदू है, मुस्लिम है, सिख है या ईसाई। सभी सबसे पहले इंसान हैं और एक-दूसरे के काम आना ही सच्चा भाईचारा है। उन्होंने कहा कि भले ही वे बहुत ज्यादा परिवारों की मदद न कर पाएं, लेकिन जितने परिवारों तक संभव हो, उतनों तक राहत पहुंचाने की कोशिश जरूर करनी चाहिए। इसी सोच के साथ परिवार बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें