कहते हैं आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। फैजुल्लागंज में बाढ़ के पानी से लोग परेशान हैं लेकिन इसी बाढ़ के पानी में रहना उनकी मजबूरी है क्योंकि उनका घर हर साल फ्लड जोन में आ जाता है। अब ऐसे में बाढ़ के पानी में बाइक लेकर निकलने को मजबूर प्रदीप राज ने अपनी बाइक को बचाने के लिए साइलेंसर में पाइप फिट कर दिया है। पानी में बाइक बंद हो जाती है बाइक के साइलेंसर में पानी जाने से बाइक खराब हो जाती है इसलिए प्रदीप ने यह निंजा टेक्निक अपनाई है।