फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिना घड़ी के यहां पता चलता है समय, ज्योर्तिविज्ञान विभाग की छत पर लगा 'सम्राट यंत्र'

एक समय था जब घड़ी का आविष्कार नहीं हुआ था, तब भी भारतीय ज्योतिष में समय की सटीक जानकारी हो जाया करती थी। आज के समय में ऐसा संभव नहीं है। बहुत कम लोगों को यह जानकारी है कि ज्योतिष यंत्र के जरिये समय की जानकारी मिल सकती है। आपको यह जानकारी आश्चर्य होगा कि लखनऊ विश्वविद्यालय के ज्योर्तिविज्ञान विभाग में एक ऐसा यंत्र है जिससे समय की बिल्कुल सटीक जानकारी प्राप्त हो जाती है। यहां बिना घड़ी के समय पता किया जा सकता है। सूर्य की चाल, प्रकाश और ध्रुव तारे के माध्यम से समय की सटीक जानकारी मिलती है। लविवि के ज्योर्तिविज्ञान विभाग के समन्वयक डॉ. श्यामलेश कुमार तिवारी ने बताया कि विभाग की इमारत में छत पर सम्राट पलभा यंत्र का निर्माण किया गया है जिसके माध्यम से समय की जानकारी की जा सकती है। इसके माध्यम से दिन के समय की गणना सूर्य की गति के अनुसार होती है और सूर्य के प्रकाश की छाया जहां जहां पड़ती है, उसके आधार पर आसानी से समय का पता लग जाता है। इसके अलावा रात में समय की गणना ध्रुव तारे की दिशा के अनुसार की जाती है। विभाग के शिक्षक डॉ. अनिल कुमार पोरवाल ने बताया कि सम्राट पलभा यंत्र उत्तर दक्षिण दिशा में एक दीवार जीनानुमा चिकनी दीवार होती है जिसका ऊपरी सिरा उत्तर की ओर और नीचे का सिरा दक्षिण की ओर होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें