तेलीबाग, मंगलवार के सुबह 5:30 बजे राजीव नगर घोसियाना में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कल्पना सिंह के टहलने के दौरान स्कूटी सवार लुटेरे के द्वारा झपट्टा मारकर चेन छीन ली गई थी, उस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आज लुटेरे को गिरफ्तार कर चेन भी बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि गिरफ्तार उपयुक्त मनोज गुप्ता बिहारीपुर सहादतगंज थाने का रहने वाला है जो कि पिछले कुछ दिनों से स्वरूप नगर खरिका में किराए का कमरा लेकर परिवार के साथ रह रहा था। इसके ऊपर शहर में लगभग 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने लुटेरे के पास से छीनी गई चेन व घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद किया।