इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम के गेंदबाज मयंक यादव और प्रिंस यादव कैचिंग अभ्यास करते नजर आए। दोनों खिलाड़ियों ने मैदान पर फील्डिंग के दौरान कैच पकड़ने का अभ्यास किया और अपनी तैयारी को परखा। मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में गेंदबाजी के साथ फील्डिंग पर भी ध्यान दिया। स्टेडियम में मैच से पहले भारतीय टीम के अभ्यास को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में भी उत्साह बना हुआ है।