फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भारत में पहली बार एक ही सर्जरी में दो अलग जन्मजात समस्याओं का इलाज

अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की यूरोलॉजी टीम ने सात साल की बच्ची की दोनों किडनियों की अलग-अलग जन्मजात समस्याओं का एक ही रोबोटिक सर्जरी में सफल इलाज किया है। अस्पताल का दावा है कि भारत में इस तरह की सर्जरी पहली बार की गई है। प्रेसवार्ता में डॉ. गिवी गौरव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्ची की दाईं किडनी में पीयूजे (पेल्वि-यूरेटेरिक जंक्शन) ऑब्स्ट्रक्शन था, जिससे पेशाब के बहाव में रुकावट आ रही थी। वहीं, बाईं किडनी में ग्रेड-फोर वेसिकोयूरेटेरिक रिफ्लक्स की समस्या थी। इसमें पेशाब मूत्राशय से वापस किडनी की ओर जाता था। बच्ची को दो से तीन साल की उम्र से बार-बार यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन हो रहा था। एक ही सत्र में दो जटिल प्रक्रियाएं डॉ. गिवी गौरव के नेतृत्व में यूरोलॉजी टीम ने पहले दाईं किडनी की एंडरसन-हाइन्स पाइलोप्लास्टी की। इसके बाद उसी सत्र में बाईं किडनी का एक्स्ट्रावेसिकल यूरेटेरिक रीइम्प्लांटेशन किया गया। पूरी सर्जरी पांच पोर्ट के माध्यम से की गई। इसमें कंसोल टाइम 323 मिनट रहा और केवल 50 मिलीलीटर रक्त निकला। तीसरे दिन मिली अस्पताल से छुट्टी सर्जरी के बाद बच्ची की स्थिति में सुधार हुआ और तीसरे दिन उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक महीने बाद हुए फॉलोअप में कोई संक्रमण नहीं पाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, एक ही रोबोटिक सर्जरी में दोनों किडनियों की अलग-अलग समस्याओं का उपचार करना जटिल प्रक्रिया थी। इस सफल उपचार से बच्ची को बार-बार होने वाले संक्रमण से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें