फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर सजा जानकीपुरम का पूजा पंडाल

जानकीपुरम में उत्सव संस्था की ओर से अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल तैयार किया गया है। करीब 1.74 लाख वर्गफीट में फैले इस परिसर को आकर्षक रूप दिया गया है। वहीं, राम-राम बैंक चौराहे को अयोध्या के लता मंगेशकर चौक की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यहां वीणा समेत विभिन्न संगीत वाद्ययंत्रों की प्रतिकृतियां लगाई जा रही हैं। समिति के सचिव राकेश पांडेय ने बताया कि 14 अक्तूबर को शाम 6:30 बजे पूजा का शुभारंभ होगा। 15 अक्तूबर को बॉलीवुड नाइट आयोजित की जाएगी। वहीं, 24 और 25 अक्तूबर को परिवारों के लिए डांडिया नाइट का आयोजन होगा। 14 अक्टूबर को पूजा का शुभारंभ होगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और विधायक डॉ. नीरज बोरा प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें