अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे वकील 15 दिन की मोहलत देकर लौट गए। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने कहा कि यदि तय समय में मांगें पूरी नहीं की गईं तो अधिवक्ताओं की महापंचायत बुलाई जाएगी। इसके बाद आंदोलन को आगे बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।