फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अदालती आदेश के बाद डालीबाग संपत्ति का कब्जा लेने पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी और बेटियां

लखनऊ हजरतगंज क्षेत्र के डालीबाग स्थित विवादित संपत्ति पर कानूनी कब्जा प्राप्त करने के लिए सांसद अफजाल अंसारी अपनी दोनों बेटियों के साथ मौके पर पहुंचे। अदालत से पक्ष में फैसला आने के बाद वे नगर निगम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में संपत्ति का भौतिक कब्जा लेने पहुंचे थे। यह संपत्ति पूर्व में मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी के परिवार से जुड़े होने के कारण कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रशासन के नियंत्रण में थी। कोर्ट के ताजा आदेश के बाद नगर निगम की टीम ने कागजी और प्रशासनिक कार्रवाई पूरी कराते हुए कब्जा हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें