गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में रासरंग संस्था की ओर से नाटक ‘हाय हैंडसम’ का मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया। नाटक के मंचन के दौरान कला और रंगमंच प्रेमियों की मौजूदगी रही। कलाकारों की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा।