प्रेस क्लब में उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि अपराध रोकने के लिए केवल कानून और पुलिस व्यवस्था काफी नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता, युवाओं को सही दिशा देने और बंदियों के पुनर्वास पर ध्यान देना जरूरी है। वर्ष 1938 से सक्रिय यह समिति प्रदेश के विभिन्न जिलों में बंदियों के सुधार, कल्याण, कौशल विकास और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चेयरमैन ने बताया कि युवाओं को नशे और अपराध से दूर रखने के लिए शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने अपराध नियंत्रण को सरकार, प्रशासन और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। समिति का प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन 5 अक्टूबर 2026 को भागीदारी भवन, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित होगा।