फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अलीगंज में सीवर काम से राहगीर परेशान, कीचड़ और गड्ढों से बढ़ी मुश्किल

अलीगंज के सेक्टर-एम स्थित लाला लाजपत राय वार्ड में पिछले कई महीनों से सीवर का काम चल रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों और राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवर लाइन के आसपास फैले कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई बार सीवर का मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद दोबारा सड़क की खुदाई कर दी जाती है। इससे रास्ते की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। वहीं, दोनों सीवर लाइनों के बीच एक गड्ढा भी खोदा गया है, जिससे लोगों के लिए परेशानी और बढ़ गई है। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर गड्ढे के आसपास पट्टी लगाई गई है। स्थानीय लोगों ने सीवर कार्य जल्द पूरा कर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें