फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 23 स्कूलों के बीच ‘द प्लेटफॉर्म-2026’ का आगाज, प्रतियोगिता में दिखेगा छात्रों का हुनर

जानकीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता ‘द प्लेटफॉर्म-2026’ का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) लखनऊ देवेंद्र कुमार पांडेय ने किया। इसमें करीब 23 स्कूलों के छात्र-छात्राएं फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। डीआईओएस ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा के साथ नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास के लिए भी जरूरी हैं। उन्होंने छात्रों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरू भास्कर ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को शुक्रवार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें