फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म संसद से पहले अखिलेश यादव को पोस्टर के जरिए आमंत्रण

मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग को लेकर 4 अक्तूबर को प्रस्तावित धर्म संसद से पहले राजधानी लखनऊ में पोस्टर के जरिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आमंत्रण दिया गया है। शहर के कई प्रमुख चौराहों और अखिलेश यादव के आवास के आसपास आमंत्रण वाले पोस्टर लगाए गए हैं। वीएचआरपी की महिला विंग की अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष बादल यादव की ओर से लगाए गए इन पोस्टरों में अखिलेश यादव से धर्म संसद में शामिल होने और मथुरा में भव्य कृष्ण मंदिर निर्माण के मुद्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया गया है। आमंत्रण के पोस्टर 1090 चौराहे और अंबेडकर चौराहे समेत शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए हैं। अखिलेश यादव के आवास के पास भी पोस्टर लगाए जाने की बात सामने आई है। पोस्टरों पर लिखा है— “अयोध्या, काशी तो बस झांकी है, अब केवल मथुरा ही बाकी है।” पोस्टर में भगवान श्रीकृष्ण की सुदर्शन चक्र लिए युद्ध करते हुए तस्वीर भी लगाई गई है। आयोजकों के अनुसार, 4 अक्तूबर को होने वाली धर्म संसद में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव को पोस्टर के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। लखनऊ के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए पोस्टरों के जरिए कृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर सार्वजनिक अपील की गई है। हालांकि, अखिलेश यादव की ओर से इस आमंत्रण पर क्या प्रतिक्रिया दी गई है, यह स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें