राजधानी लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले पर कालिख पोतकर प्रदर्शन किया। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा।