फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में जानकीपुरम के ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Bhupendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 04:51 PM IST

लखनऊ में जानकीपुरम स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र और उनकी लीलाओं पर आधारित मनमोहक झांकियां सजाई गईं। बाल कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नृत्य-नाटिकाओं ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा और उनकी पत्नी बिंदु बोरा मौजूद रहीं। सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी सुमन दीदी ने विधायक डॉ नीरज बोरा और बिंदु बोरा को प्रतीक चिह्न और आध्यात्मिक साहित्य भेंट कर सम्मानित किया। सुमन दीदी ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें निष्काम कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर मनुष्य अपने जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता ला सकता है। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और सुख-शांति की कामना की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें