लखनऊ में इटौंजा के मानपुर स्थित शार्प ग्लोबल स्कूल के 14 वाहन एआरटीओ ने सीज कर दिए हैं। इन वाहनों को इटौंजा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। शनिवार देर रात तक इन वाहनों को थाने पर जमा करने का सिलसिला चलता रहा। उधर, डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ प्रदीप कुमार से मान्यता रद्द करने की संस्तुति की है।