फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में छज्जे से कूदकर भागा नकाबपोश चोर, 10 लाख के जेवर और 1.10 लाख नकदी की पार

लखनऊ में दुबग्गा के जेहटा पकरिया चौराहे के पास शुक्रवार देर रात नकाबपोश चोरों ने दो मंजिला मकान की पहली मंजिल पर बंद कमरे का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के जेवर और 1.10 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के दौरान लघुशंका के लिए उठे दुकानदार सर्वेश की नजर छत पर मौजूद एक नकाबपोश चोर पर पड़ गई। शोर मचाने पर परिजन उसे पकड़ने दौड़े तो वह मकान के अगले हिस्से के छज्जे से सड़क पर कूदकर फरार हो गया। वही पीड़ित ने बताया मकान से जेहटा पुलिस चौकी की दूरी लगभग 50 मीटर है। फुटवियर दुकानदार राजू वर्मा के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे उनका बेटा सर्वेश उठा था। इसी दौरान उसने छत पर चोर को देखा। परिजनों ने पहली मंजिल पर जाकर देखा तो कमरे का ताला और अलमारी का लॉकर टूटा मिला। लॉकर में रखे करीब 10 लाख रुपये के जेवर और 1.10 लाख रुपये नकद गायब थे। सर्वेश कपड़े का कारोबार करता है। शुक्रवार को ही करीब 60 हजार रुपये में बाइक बेची गई थी और करीब 50 हजार रुपये दुकान का सामान खरीदने के लिए रखे थे।सूचना पर पहुंची दुबग्गा पुलिस ने जांच की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें