फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का भाजपा कार्यालय के बाहर हल्ला बोल, पुलिस ने ईको गार्डेन भेजा

68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के प्रभावित अभ्यर्थियों ने आरक्षण संबंधी विसंगतियां दूर करके संशोधित परिणाम जारी करने और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि ओबीसी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाना चाहिए। अभ्यर्थियों ने 150 पूर्णांक में 60 अंक यानी 40 प्रतिशत को अर्हता मानते हुए संशोधित परिणाम जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों की नई सूची जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें