फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: जुआ खेलने की रंजिश में बाइक सवार भाइयों पर हमला, बड़े भाई की मौत

काकोरी के बिगहु गांव में जुआ खेलने के दौरान हुई झड़प की रंजिश में रविवार सुबह बाइक सवार दो भाइयों पर दबंगों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। छोटे भाई को बचाने के लिए बीच में आए बड़े भाई आशाराम रावत (45) के सिर पर हमलावरों ने लोहे की रॉड से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल आशाराम की ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर के मुताबिक, रविवार सुबह करीब सात बजे आशाराम रावत अपने छोटे भाई नरेंद्र के साथ बाइक से गांव के बाहर शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने दोनों भाइयों को रोक लिया। बताया जा रहा है कि आशाराम के बेटे रौनक और गांव के राजन व पड़ोसी दयाशंकर के बीच जुआ खेलने के दौरान हुई झड़प को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने नरेंद्र और बाइक पर पीछे बैठे आशाराम पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें