लखनऊ के फैजाबाद रोड स्थित कैलाश कुंड के पास एक मॉडल शॉप में बेखौफ चोरों ने लाखों रुपये के माल और कैश पर हाथ साफ कर दिया। दो बाइक पर सवार होकर आए चार चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने चेहरे पर मास्क और सिर पर टोपी लगा रखी थी ताकि उनकी पहचान न हो सके। आरोपियों ने इत्मीनान से दुकान का ताला तोड़ा, गल्ला (कैश बॉक्स) तोड़कर नकदी निकाली और सारा सामान समेटकर फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोरों की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुट गई है।