अयोध्या रोड स्थित शक्तिनगर में प्रताप परिषद की ओर से विजयादशमी के पावन अवसर पर भव्य शस्त्र पूजन एवं समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति-रिवाज, अनुष्ठान और हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति और परंपरा का निर्वहन करते हुए शस्त्रों का पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान मधुर भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया तथा सहभोज (भोजन) का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु सपरिवार शामिल हुए।