बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतकों और घायल की पहचान कराने में जुटी है। हादसा कुछ देर पहले हुआ है।