फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: कतर्नियाघाट में हाथियों का धावा, धान की फसल रौंदी, बिजली का पोल तोड़ा

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में जंगली हाथियों के बड़े झुंड ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार रात करीब 10 बजे 24 से अधिक हाथी, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, बनकटी गांव में नहर किनारे खेतों में पहुंच गए। झुंड ने किसान शनि की करीब दो बीघा धान की खड़ी फसल रौंदकर नष्ट कर दी। इसके बाद 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन का पोल तोड़ दिया। पोल टूटने से तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हाथियों का झुंड काफी देर तक खेतों में विचरण करता रहा। इस दौरान गश्त कर रहे कुछ ग्रामीणों को हाथियों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हाथियों की मौजूदगी और बिजली के पोल के टूटने से गांव में अफरातफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर गजमित्र सोनू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मेगाफोन के जरिए ग्रामीणों को सतर्क किया और हाथियों से दूरी बनाए रखने के साथ सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की। वन विभाग की टीम भी स्थिति पर नजर रख रही है। सुजौली रेंज के रेंजर नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि गजमित्रों और वन विभाग की टीम को अलर्ट किया गया है। ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि हाथियों की आवाजाही के दौरान किसी तरह की जनहानि न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें