फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों लखनऊ में मंत्री ओपी राजभर के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। मांगों को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास पहुंचे। मंत्री आवास पहुंचते ही पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए अभ्यर्थियों को पुलिस इको गार्डन भेज दिया। अभ्यर्थियों ने सरकार और संबंधित विभाग से उनकी लंबित समस्याओं पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा करे, ताकि लंबे समय से चल रहे विवाद का समाधान हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें