फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, मरीजों को दवा के लिए करना पड़ा इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी महरौनी। तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदहाल है। यहां चिकित्सक ही नहीं, कर्मचारी भी समय से नहीं पहुंच रहे हैं। शुक्रवार सुबह 10:40 बजे तक पांच चिकित्सकों के सापेक्ष केवल एक चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार ही ओपीडी में मरीजों का उपचार करते मिले। महिला चिकित्सक की ओपीडी बंद थी। पैथोलॉजी और एक्स-रे कक्ष के दरवाजे भी नहीं खुले थे। वहीं, दवा वितरण काउंटर बंद होने से मरीजों को दवा के लिए इंतजार करना पड़ा। संवाद न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार सुबह 10:40 बजे सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान ओपीडी में केवल एक चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। पैथोलॉजी में कर्मचारी मौजूद नहीं थे और कक्ष का गेट तक नहीं खुला था। एक्स-रे कक्ष भी बंद मिला। सबसे ज्यादा परेशानी दवा वितरण काउंटर बंद होने से मरीजों को हुई। चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद भी मरीजों को दवाएं नहीं मिल सकीं। वे काउंटर खुलने के इंतजार में बैठे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें