फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल उड़ने पर फल विक्रेताओं ने सफाई कर्मियों को पीटा, सड़क जाम की

झांसी। सीपरी बाजार के रसबहार तिराहे के पास शुक्रवार सुबह सफाई के दौरान धूल उड़ने को लेकर फल विक्रेताओं और सफाई कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि फल विक्रेताओं ने उनके साथ मारपीट की। सफाई निरीक्षक के साथ भी अभद्रता की गई। इससे नाराज सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर कचरा डालकर और आड़ी-तिरछी गाड़ियां लगाकर जाम लगा दिया। पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब 45 मिनट बाद जाम खुलवाया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह मार्गों की सफाई कर रहे थे। रसबहार तिराहे के पास झाड़ू लगाने के दौरान धूल उड़ने लगी। इस पर आसपास मौजूद फल विक्रेताओं ने आपत्ति जताई। सफाई कर्मचारियों का कहना था कि झाड़ू लगाने पर धूल उड़ना स्वाभाविक है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर फल विक्रेताओं ने उनके साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सफाई निरीक्षक के साथ भी अभद्रता की गई। घटना से आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर कचरा डालकर और वाहन आड़े-तिरछे खड़े कर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने जाम खोल दिया और यातायात बहाल हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें