Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Cattle have once again gathered on NH-44, in front of the *gaushala* (cow shelter) and 500 meters before the toll plaza.
{"_id":"6ac7c1bd50913a0c6c09265e","slug":"video-cattle-have-once-again-gathered-on-nh-44-in-front-of-the-gaushala-cow-shelter-and-500-meters-before-the-toll-plaza-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौशाला के सामने और टोल से 500 मीटर पहले एनएच-44 पर फिर जमा हुआ गोवंश","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गौशाला के सामने और टोल से 500 मीटर पहले एनएच-44 पर फिर जमा हुआ गोवंश
नीरज नरवरिया
Updated Thu, 08 Oct 2026 09:45 PM IST
Link Copied
बबीना। गौशाला के सामने एनएच-44 पर गोवंश के जमावड़े को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद भी हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। बबीना ग्रामीण क्षेत्र में गौशाला के सामने और बबीना टोल से करीब 500 मीटर पहले रात के समय बड़ी संख्या में गोवंश हाईवे पर बैठे और घूमते नजर आ रहे हैं।
एनएच-44 पर इस स्थान से दिन-रात तेज रफ्तार वाहन और भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क पर बैठे गोवंश वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बने हुए हैं। रात के समय अंधेरे में अचानक सामने आ जाने वाले गोवंश से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि गौशाला के ठीक सामने और टोल से महज 500 मीटर पहले गोवंश हाईवे तक कैसे पहुंच रहे हैं। यदि गौशाला में गोवंश को सुरक्षित रखने की व्यवस्था है तो उन्हें सड़क तक पहुंचने से रोकने के इंतजाम क्यों नहीं किए गए हैं। वहीं, हाईवे की सुरक्षा से जुड़े जिम्मेदारों की नजर भी इस गंभीर स्थिति पर नहीं पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर गोवंश का जमावड़ा लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। समय रहते गोवंश को सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया गया तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। खबर प्रकाशित होने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब देखना है कि जिम्मेदार इस खतरे को गंभीरता से लेते हुए गोवंश को हाईवे से हटाने के लिए कब तक प्रभावी कदम उठाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।