फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट चोरी के आरोपों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

ललितपुर। वोट चोरी के आरोपों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और घंटाघर पहुंचकर नारेबाजी की। यहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। प्रदर्शन को देखते हुए घंटाघर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिला कांग्रेस कार्यालय से निकले मार्च में कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे लगाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता घंटाघर तक पहुंच गए। यहां नारेबाजी के बीच पुतला दहन कर विरोध जताया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयाराम रजक ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने पद का दुरुपयोग करते हुए लाखों मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया से दूर रखने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएंगे। नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामनरेश दुबे ने कहा कि भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से मतदाता अधिकारों और संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ रही है। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों का संतोषजनक जवाब मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ के नारे लगाए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश रजक, अजय तिवारी, पंकज हुंडैत, मोहन सिंह चंदेल, मकरंद किलेदार, प्रदीप कुशवाहा, नाती राजा जाखलौन, कुलदीप पाठक, डॉ. खेमचंद वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें