झांसी। भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर झांसी में एयर वेटरन्स एसोसिएशन की ओर से 94वां एयरफोर्स डे मनाया गया। झांसी में नजदीकी एयरफोर्स यूनिट नहीं होने के कारण शहर में रहने वाले सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी एयर वेटरन्स एसोसिएशन, झांसी के बैनर तले एकत्र हुए। कार्यक्रम में पूर्व वायुसेना कर्मियों ने परिवार के सदस्यों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड में हिस्सा लिया। उन्होंने देश की सेवा के दौरान बिताए पलों को याद करते हुए एयरफोर्स डे को उत्साह के साथ मनाया। रिटायर्ड फ्लाइंग ऑफिसर एसएस प्रसाद ने बताया कि एयरफोर्स डे का मुख्य आयोजन दिल्ली में होता है, जहां सेवारत जवान सेरेमोनियल परेड और अवार्ड सेरेमनी में शामिल होते हैं। झांसी में एयरफोर्स की नजदीकी यूनिट नहीं होने के कारण यहां के एयर वेटरन्स अपने परिवार के साथ मिलकर इस दिन को यादगार बनाते हैं।