एनएचएम कर्मियों ने समान काम, समान वेतन, नियमितीकरण और बेहतर पेंशन समेत विभिन्न मांगों को लेकर अपनी हड़ताल 72 घंटे और बढ़ा दी है। बुधवार को कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।