गैर-जमानती वारंट के बाद डोडा ईस्ट के विधायक मेहराज मलिक अदालत में पेश हुए। उन्होंने पिछली तारीख पर अदालत में उपस्थित नहीं हो पाने की वजह बताते हुए कहा कि वह कानून का सम्मान करते हैं और न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है। इस दौरान मेहराज मलिक ने सिस्टम और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।