पूर्व शिक्षा मंत्री हर्षदेव सिंह द्वारा शहर में अवैध निर्माण का मुद्दा उठाए जाने के बीच अब उनके अपने मकान की निर्माण अनुमति को लेकर सवाल उठाए गए हैं। आरटीआई से मिली जानकारी का हवाला देते हुए संबंधित पक्ष ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर मकान की निर्माण अनुमति सार्वजनिक करने की मांग की।